घाघरा: गुनिया जरगाटोली में तार की चपेट में आने से 2 मवेशियों की मौत, किसान ने मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | May 15, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया जरगा टोली गांव में 11000 वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से किसान सोहना उरांव के दो मवेशी की घटना स्थल पर मौत हो गई।इस क्रम में एक बैल और एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाबत पीड़ित किसान ने बताया कि चरवाहे के लिए एक बैल और गाय को लेकर गांव से कुछ दूरी पर खेत में गया था। जहां बिजली तार की चपेट में आ गया।