विदिशा नगर: सोमवार रात कलेक्टर और जिपं CEO ने जिलाअस्पताल का किया निरीक्षण,विदिशा मे पदस्थ होने के बाद पहली बार पहुचे जिला अस्पताल
सोमनाथ 8:30 बजे कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभिन्न वार्डों के साथ-साथ इलाज की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। मरीज और उनके परिजनों से भी वह रूबरू हुए। इलाज की व्यवस्था से वह संतुष्ट नजर आए। कुछ चीजों में सुधार कर सुविधा और बेहतर बनाने की बात कही गई।