कंडाघाट: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कंडाघाट के कोटला गांव में भाजपा मंडल कंडाघाट ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया
वीरवार को भाजपा मंडल कंडाघाट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कंडाघाट के कोटला गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिरकत की। वहीं बिंदल के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।