कंडाघाट: नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 7 वार्डों का प्रस्ताव सीमाकंन प्रकाशित, DC सोलन मनमोहन शर्मा ने दी जानकारी
DC सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी वार्डों के सीमाकंन के सम्बन्ध में प्रारूप प्रस्ताव का प्रकाशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी निवासी को प्रस्ताव में निहित अधिसूचना से सम्बन्धित कोई आपात्ति या सुझाव हो तो वह अधिसूचना के प्रकाशन से 07 दिन के भीतर फार्म 02 भरकर सुझाव अथवा आपत्ति उपायुक्त कार्यालय में प्रेषित कर सकता है।