चैनपुर: बाजार में माँ से बिछड़ा मासूम, पुलिस की तत्परता से मिला, परिजनों ने जताया आभार
Chainpur, Gumla | May 28, 2026 चैनपुर साप्ताहिक बाजार में गुरुवार की शाम एक मासूम बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। जानकारी देते हुए रात 9 बजे बताया गया कि ग्राम चैनपुर पकरी टोली निवासी अमरुजुस लकड़ा ने अपने पुत्र अमोस लकड़ा को बाजार में उसकी मां के पास पहुंचाया था। इसी दौरान भीड़भाड़ में बच्चा अपनी मां से अलग हो गया और भटकते हुए बस स्टैंड होते हुए प्रेमनगर खोप टोली पहुंच गया।