सूरजपुर: सुशासन तिहार में 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की समस्या से मिली राहत
सुशासन तिहार 2026 के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार जानकी को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही सुनने की समस्या में राहत मिली है। जानकी ने सुशासन तिहार के दौरान सुनने में हो रही परेशानी को लेकर आवेदन दिया था।