साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में 5 सितंबर 2019 को पवन राय की हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी प्रकाश राय को कोर्ट ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मृतक की बेटी सहित पीड़ित परिवार ने इसके लिए कोर्ट का आभार जताते हुए कहा है कि न्याय की जीत हुई है।