रानी उपखंड क्षेत्र के जीवंद कला में रहने वाले एक पशुपालक के बाड़े से अज्ञात चोर चेन तोड़कर अच्छी नस्ल के कीमती बकरे को चुरा कर ले गए । घटना की जानकारी मिलने के बाद इस पशुपालक ने रानी थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोपी की तलाश को लेकर पुलिस से अपील की है । पीड़ित का कहना है कि बकरा अच्छी नस्ल का होने के कारण काफी कीमती था ।