मेहनगर: तरवां थाना की पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाने वाली दो वांछित महिलाओं को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है । महुवारी गांव निवासी प्रियंका सिंह ने थाना तरवां में तहरीर देकर आरोप लगाया था । 16 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश समाप्त करने के बहाने संध्या सिंह और अर्चना सिंह ने उसके भाई को अपने घर बुलाया ।