सहारनपुर: सहारनपुर में ऐतिहासिक “कोलैबोरेटिव इम्प्लांट समिट 2026” सफल, बिना चीरे की गाइडेड इम्प्लांट तकनीक
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) सहारनपुर शाखा और कोरियन कंपनी डेंटिस इम्प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दोपहर 3:00 बजे अंबाला रोड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में भव्य "कोलैबोरेटिव इम्प्लांट समिट 2026" का सफल आयोजन किया गया। समिट में सहारनपुर और आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में दंत चिकित्सक और डेंटल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।