कर्वी: चित्रकूट मुख्य सड़क पर श्रीजी भवन के सामने बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
चित्रकूट मुख्य सड़क में श्रीजी भवन बसेरा के सामने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे स्कूटी और बाइक की हुई भिड़ंत में 21वर्षीय आनंद गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश नि०चितरा गोकुलपुर की मौत हो गई। आनंद के परिजनों ने बताया कि आनंद सीतापुर से बेड़ी पुलिया जा रहा था ,तभी श्रीजी भवन बसेरा के सामने यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने दोपहर 2 बजे शव को पीएम के लिए जिला चीर घर भेजा है।