फतुहा: फतुहा के वालनाथ में युवा-युवतियां विभिन्न भर्तियों के लिए मैदान में करते हैं फिजिकल की तैयारी
Fatwah, Patna | Nov 23, 2025 फतुहा में बालनाथ में स्थित एक छोटा सा मैदान में सैकड़ो युवा युवती विभिन्न भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल तैयारी करते हैं। अफसोस इस बात का है कि यह मात्र 220 मी गोलाई का मैदान है। जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रेक्टिस करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार की ओर से फतुहा में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया,जहां युवा युवती फिजिकल तैयारी कर सकते हैं।