फतुहा: सबलपुर में ग्रामीणों ने सड़क व नाले का निर्माण रोका, घरों से चार फीट ऊंची सड़क बनने पर नाराज़गी
Fatwah, Patna | Nov 23, 2025 सबलपुर के गुलमाहिया चक के वार्ड आठ में ग्रामीणों ने सड़क व नाला निर्माण का कार्य रोक दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और नाला घर से 4 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। जिससे 40 घरों की नाला का पानी नहीं निकल पाएगा। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कहा है कि ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। घटिया सामग्री लगाया जा रहा है।