चंदौसी: चंदौसी की असालतपुर जारही में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, उचित मुआवजे की मांग
चन्दौसी-शाहाबाद मार्ग पर प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने असालतपुर जारई स्थित हिंदुस्तान प्लेस पार्क के पास अनिश्चितकालीन धरना रवि मंगलवार शाम 6:00 बजे की करीब शुरू कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ