नवाबगंज: जैदपुर बायपास भानमऊ मार्ग पर अनियंत्रित डीसीएम पलटने से बाइक सवार दबा, सास की हुई मौत, दामाद घायल
मामला बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर बाईपास भानमऊ मार्ग का है। जहां पर गुरुवार करीब 3 बजे एक डीसीएम जैदपुर से भानमऊ की ओर जा रहा था। तभी मोड़ के पास आगे बाइक सवार पर डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम के पलटने के दौरान बाइक सवार वाहन के नीचे दब गया। इस दौरान बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गया।