कोल: लगन और निरंतर प्रयास से मिली सफलता: दीक्षा सारस्वत बनीं नायब तहसीलदार, सीडीओ योगेंद्र कुमार ने दी शुभकामनाएं
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 आपको बता दें जिले के ग्राम आलमपुर सुबकरा की निवासी दीक्षा सारस्वत पुत्री कपिल सारस्वत ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करते हुए नायब तहसीलदार पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।गुरुवार को दीक्षा सारस्वत ने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।