बक्सर: प्रेम प्रसंग में ओम पांडे की हुई हत्या, पिता ने कराया मामला दर्ज, पुलिस ने कई संदिग्ध को लिया हिरासत में
Buxar, Buxar | Jul 5, 2026 बक्सर शिवपुरी बगीचे से 4 जुलाई की सुबह मिले 18 वर्षीय ओम पांडेय के शव मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता कमलेश पांडेय के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने कई मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।