लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और लैब टेक्नीशियनों की कमी से इलाज-जांच व्यवस्था चरमराई, मरीज बेहाल
लोहरदगा जिले का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लोहरदगा सदर अस्पताल इन दिनों चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। इसका सीधा असर इलाज के लिए आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की स्थिति सामने आई।