गायघाट: बेरुआ पंचायत में "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम पर कार्यक्रम आयोजित , सामूहिक रूप से सुनी पीएम की 'मन की बात'
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र स्थित बेरुआ पंचायत सरकार भवन में रविवार दोपहर दो बजे तक बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार "पंचायत विकास दिवस" के तहत "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उषा देवी ने की तथा संचालन पंचायत सचिव सुभाष कुमार ने किया