सदर: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर संकट मोचन मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में संकट मोचन फाउंडेशन एवं मदर्स फॉर मदर के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संकट मोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वम्भरनाथ मिश्र ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।