काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। आज मंगलवार को हुई छापेमारी में कुल 65 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 5000 लीटर महुआ पास नष्ट किया गया। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बीलवाई गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।