सरायरंजन: सराय रंजन: खालिसपुर गांधी चौक स्थित अर्बन केयर हॉस्पिटल में तोड़फोड़, युवक की मौत से आक्रोश
सरायरंजन थाना क्षेत्र की खालिसपुर गांधी चौक स्थित अर्बन केयर हॉस्पिटल में आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ किया ।बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। लोगों के गुस्सा होने का कारण एक युवक की मौत बताया जाता है। बताया जाता है कि वरना रसलपुर के लालबाबू राय के बेटे अमन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद यहां इलाज के लिए लाया गया था ।