कुनकुरी: लंबे इंतजार के बाद कुनकुरी से पत्थलगांव तक 65 किमी नेशनल हाईवे का सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू
एक दशक के लंबे इंतजार के बाद कुनकुरी से पत्थलगांव तक नेशनल हाईवे सड़क निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। 65 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का ठेका मेसर्स विनोद जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए एनएचएआई और कंपनी के बीच अनुबंध प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।