धार: यू.का. के जहरीले कचरे के विरोध में धार से दिल्ली तक प्रदर्शन, पीथमपुर में सर्वदल ने दिया धरना, 3 जनवरी को बंद
भोपाल की यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा नष्ट करने के लिए धार जिले के पीथमपुर लाया गया है। जिसे रामकी एनवायरो कंपनी में नष्ट किया जाएगा। इसे लेकर धार जिले सहित दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पीथमपुर में लोगों और विभिन्न संगठनों ने कचरा यहां जलाए जाने के खिलाफ पीथमपुर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया।