कांके: रांची स्थित CRPF कैंप से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र और CRPF जवान रहे शामिल
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2024 रांची स्थित CRPF कैंप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र और CRPF कर जवान शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र जमकर देश भक्ति भरे नारे लगाए। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची में अलग अलग संगठनों द्वारा लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।