गभाना: पैराई चौकी के सामने रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त
गभाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। सोमवार को पैराई चौकी के सामने रेलवे ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।