धमतरी: अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन नक्शा जरूरी, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
धमतरी में जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार द्वारा नए निर्देश जारी किए जाने के बाद प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अब बटर पेपर से जमीन का बटांकन ओर पंजीयन होगा। धमतरी तहसीलदार कुसुम प्रधान ने बताया कि राजस्व प्रकरणों में नक्शा और सीमांकन से जुड़े बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।