कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटिया तिराहे पर मिला अज्ञात अधेड़ शव, शिनाख्त नहीं हो पाई
पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटिया तिराहे पर रविवार सुबह 9:00 बजे एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंभ मच गया। राहगीरों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है प्रयास जारी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।