हज़ारीबाग: हजारीबाग के दारू में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों से नमूने लिए गए
हजारीबाग के दारू बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर प्रिंस होटल, सिटी स्वीट्स, साईं फास्ट फूड सहित कई दुकानों से नमूने लिए। प्रिंस होटल का कलाकंद फेल पाया गया, जबकि तेल सही मिला। सिटी स्वीट्स का पनीर व अन्य नमूने जांच के लिए भेजे गए। ठेला दुकानों की चटनी और सॉस में मिलावट पाई गई। विभाग ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।