चकिया एन एच-27 पर न्यू बाईपास चौक पर राजस्थान मजदूरी करने जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार के शाम की घटित बताई जा रही है। सडक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रक चालक ने अधेड को बुरी तरह से रौंद दिया जिस कारण घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पकडी दयालथाना क्षेत्र अंतर्गत मजहार टोला पनडुबी गांव निवासी गणेश सहनी हैं।