फिरोज़ाबाद: बिल्टीगढ़ इलाके में मकान निर्माण कार्य के दौरान लेंटर गिरने से हुआ हादसा, दो मजदूर घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बिल्टीगढ़ इलाके में मकान निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। मकान का लेंटर गिरने से 5 मजदूर मलबे में दब गये। जिसमे तीन लोगों को सुरिक्षत निकाल लिया है,दो मजदूर घायल हुई है। मोके पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. बताया जाता है मुनीश यादव का मकान निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ है।