फिरोज़ाबाद: लेबर कॉलोनी में एक मंजिला लेंटर पर कार्य करते समय गिरा मजदूर, गंभीर घायल, लाने वाले ने कहा- पी रखी थी शराब
थाना लाइनपार क्षेत्र लेबर कॉलोनी में शनिवार दोपहर 12 बजे करीबन ठेकेदारी पर एक व्यक्ति संग मकान के लेंटर पड़ने के दौरान एक मंजिला पर मजदूर राधेश्याम निवासी मदावली टूण्डला कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी तरह नीचे आ गिरा, जिससे गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके संग आये ठेकेदार ने जानकारी दी।