जलेसर: जलेसर क्षेत्र में शराब ठेके की छत काटकर 40 हजार की चोरी, नूखेडा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
Jalesar, Etah | Jun 3, 2026 एटा कोतवाली जलेसर क्षेत्र स्थित नूखेडा गांव में एक देशी शराब के ठेके पर मंगलवार देर रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने ठेके की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद चुरा लिए।जानकारी के अनुसार, चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शराब ठेके की छत पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से छत काटी और उसके बाद ठेके के भीतर घुस गए। अंदर घुसने के