पिड़ावा: शहर के सुनेल रोड़ पर रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली 15 फीट गहरी खाई में गिरी
पिड़ावा के सुनेल रोड़ पर शनिवार दोपहर 3:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई।गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया।चालक भैरूलाल ने बताया कि वो उसके गांव से पिड़ावा में सामान लेने के लिए आ रहा था।उसी दौरान आदर्श विद्यालय के पास उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गया।