बहराइच: वोटन कुट्टी मधवापुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान हुई मौत
मुर्तिहा कोतवाली के वोटन कुट्टी मधवापुर गांव निवासी विजय कुमार पुत्र भवानी ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। आनन फानन में उसे एंबुलेंस पर लादकर मोतीपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक कोशिश की। इलाज के दौरान मौत होने पर सीएचसी से मोतीपुर थाने मेमो भेजा गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।