बिलग्राम: साण्डी-जगदीशपुर मर्ग पर हुए सड़क हादसे में बुज़ुर्ग की 18वें दिन हुई मौत, मोपेड घुमंतू सांड से टकराई थी
Bilgram, Hardoi | Apr 13, 2026 साण्डी-जगदीशपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल बुज़ुर्ग की 18 दिन बाद मौत हो गई। वह घुमंतू सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, साण्डी थाना क्षेत्र के कढ़िले पुरवा मजरा कोईलाई निवासी 65 वर्षीय रामकिशन 25 मार्च को मोपेड से डीज़ल लेने जा रहे थे। जैसे ही वह साण्डी-जगदीशपुर रोड पर खेरवा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे,