प्रयागराज में इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे पर किन्नर समाज ने निकाली जागरूकता रैली, अपने अधिकारों और सम्मान की उठाई आवाज
Sadar, Allahabad | Mar 31, 2026
इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे के अवसर पर प्रयागराज में किन्नर समाज ने प्रयाग क्यूर प्राइड जागरूकता रैली निकालकर अपने अधिकारों और सम्मान की आवाज बुलंद की। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर एवं यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नर सजे-धजे रूप में हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सड़को पर उतरे