औरैया: NH-19 पर जाम से राहत की मांग, मंडी समिति के सामने ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्र
जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित मंडी समिति के सामने लंबे समय से लगने वाले भीषण जाम को लेकर अब ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपा है। पत्र में विधायक ने बताया कि मंडी समिति क्षेत्र में प्रतिदिन भारी ट्रैफिक दबाव