सोनीपत: सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास कूड़े में मिले कटे-फटे नोट, जीआरपी कर रही है जांच
शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को पुरानी अनाज मंडी के गेट के समीप कूड़े के ढेर में बड़ी संख्या में कटे-फटे नोट पड़े मिले। स्थानीय लोगों की नजर कूड़े में पड़े इन नोटों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मिले नोटों में 10, 20 और 50 रुपये के न