सांगानेर: जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की के साथ बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म, दूसरी गर्लफ्रेंड मिलने के बाद शादी से किया इनकार
जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड पिछले पांच साल से देहशोषण करा रहा था। दूसरी गर्लफ्रेंड मिलने पर शादी करने से मना कर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।