शाहपुरा: संपत्ति विवाद में एएसपी को सौंपा ज्ञापन, किरायेदारी से शुरू हुआ विवाद धमकी के आरोप तक पहुंचा
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छातापर तेवर में एक लंबे समय से शांत चला आ रहा संपत्ति विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। पीढ़ियों से निवासरत एक परिवार ने आज बुधवार को 2 बजे विपिन तंतुवाय, विनोद शुक्ला, सीमा उपाध्याय और राहुल उपाध्याय पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थियों के अनुसार, जनवरी 2026 में मित्र