हरदा: महिला से दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर संगठन ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन
Harda, Harda | Mar 3, 2026 जिले के टिमरनी क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म और उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए कहार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से एएसपी से आरोपित एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।