बेगूसराय: बखरी थाना पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बच्चा बरामद
बखरी थाना की पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विभक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बखरी थाना को सूचना मिली कि छह माह के बच्चे के साथ मिथिलेश कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया है.