आज सोमवार की रात 9:00 बजे लगभग देखने को आया कि शिया पर्सनल ला बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने वंदे मातरम के मसले पर अपना बयान देते हुए कहा कि मजहब कहता है कि पहले वतन से मोहब्बत करो और बाद में मजहब है। तो वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग पहले मजहब से मोहब्बत करते हैं वह तालिबानी कल्चर पैदा करते हैं।