हुलासगंज: हुलासगंज सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शराब बेचने एवं पीने के मामले में कुल 7 लोगों को किया गिरफ्तार
जिले के नव नियुक्त एसपी कोटा किरण कुमार के शराब के मामले में सख्ती बरतने के आदेश के आलोक में जहानाबाद के हुलासगंज, सहित विभिन्न थानों की पुलिस ने शराब बेचने एवं पीने के मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसपर आगे की प्रक्रिया सोमवार शाम करीब 6 बजे भी जारी राही। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब के मामले में अब सख्ती रहेगी।