बांका में पूर्व मुख्य पार्षद सदानंद महतो को जान से मारने की धमकी! जमीन अपने नाम करने का दबाव
बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद सह व्यवसायी सदानंद महतो को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि अज्ञात नंबर से फोन कर उन्हें गाली-गलौज की गई और उनके नाम की जमीन एवं संपत्ति दूसरे के नाम करने का दबाव बनाया गया।
सदानंद महतो के अनुसार, गुरुवार की शाम उनकी खाद-बीज की दुकान पर जमीन बिक्री के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया, जिस पर कथित तौर पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद व्यवसायी और उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
📍 स्थान: अमरपुर, बांका, बिहार
📺 खबरें देखने के लिए जुड़े रहें — बांका अ
Amarpur, Banka | Oct 17, 2026