बख्शी का तालाब: बीकेटी में 5 लाख की लूट का खुलासा, फायरिंग कर वारदात करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
बीकेटी पुलिस ने 11 जून को हुई पांच लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संसारपुर अंडरपास के नीचे से आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग करते हुए नकदी से भरा बैग लूटने की वारदात कबूल की।