घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी में आदिरंग महोत्सव का भव्य समापन, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
सोमवार रात लगभग 10 बजे घोड़ाडोगरी में आयोजित तीन दिवसीय आदिरंग महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। यह महोत्सव पिछले तीन दिनों से पूरे उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ आयोजित किया जा रहा था, जिसमें क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, रीति-रिवाजों और जीवनशैली को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।