अनूपपुर: सोशल मीडिया पोस्ट से अनूपपुर मुख्यालय में तनाव, ब्राह्मण संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।मामले को लेकर रविवार को जिले के विभिन्न ब्राह्मण समाज संगठन एकजुट हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित मून लाइट होटल की संचालिका के साथ विवाद हुआ था।