भरथना: भरथना विधानसभा के रतनपुरा में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण में सपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, नेताओं ने भरी हुंकार
भरथना विधानसभा के महेवा रतनपुरा गांव में भीषणगर्मी के बीच विधायक राघवेंद्र गौतम के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हजारों समर्थक जुटे। समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जो लोग अन्याय कर रहे हैं उनके नाम लाल पेन से डायरी में लिख लो, सत्ता बदलने पर उनका हिसाब होगा।